पितृपक्ष का शुभारंभ, महामाया बागेश्वरी मंदिर परिसर स्थित तालाब में तर्पण करने वालों की लगी भींड
अमूल्य चंद्र पांडेय
विष्णुगढ़
सनातन परंपरा में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट करने का महापर्व पितृपक्ष रविवार से शुरू हो गया है। महामाया बागेश्वरी मंदिर परिसर स्थित तालाब में अपने पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा तर्पण, जलांजलि किया गया ।
पितृपक्ष केवल धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि हमारी जड़ों से जुड़ने और अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक अनुपम अवसर है। इस मौके पर कौलेश्वर पांडेय , चंद्र किशोर पांडे शिव कुमार पांडे सुखदेव पांडे सच्चिदानंद पांडे राजन पांडेअमूल्य चंद्र पांडेय अर्जुन पांडेय ,कपिल देव पांडे, सतीश पांडे, लखन लाल पांडे, अतुल चंद्र पांडे गंगेश्वर साव, श्याम कांत पांडे ,सत्यदेव पांडे, प्रशांत पांडेय ,रीत लाल मिश्रा ,मनोहर पांडे, रामू कुंदन पांडे पंकज पांडे विनोद पांडे पांडेउमा साव, शाहिद काफी संख्या में लोगों ने तर्पण किया। तर्पण करा रहे सुरेंद्रनाथ पांडे, आचार्यपुरेंद्र पांडेय, नकुल पांडे, ने मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत दर्पण करवाए। बताया जाता है। कियहां लगातार 15 दिनों तक लोग तर्पणकरने आते हैं।
