Ad image

स्व. सुदिव्य कुमार सोनू सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के चहेते थे : विकास राणा

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

स्व. सुदिव्य कुमार सोनू सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के चहेते थे : विकास राणा

पूर्व मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

हजारीबाग

स्थानीय परिसदन भवन हज़ारीबाग में झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज, जिला कमेटी, हज़ारीबाग द्वारा झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू जी की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें विश्वकर्मा समाज के हज़ारीबाग जिला कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा उनके चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हज़ारीबाग में निवास करनेवाले प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी, जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी, प्रखण्ड अध्यक्ष, प्रखण्ड सचिव, प्रखण्ड कोषाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य उपस्थित हुए।

श्रद्धांजलि सभा के इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वकर्मा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिवेणी राणा ने किया तथा मंच संचालन विश्वकर्मा समाज के जिला महासचिव बृजलाल राणा ने किया। विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूर्व मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू जी विश्वकर्मा समाज के गौरव थे। पक्ष और विपक्ष सभी में लोकप्रिय थे पूर्व मंत्री स्व सुदिव्य कुमार सोनू और सभी के चहेते थे ! जीवन में संघर्ष करके साधारण कार्यकर्त्ता से और विधायक से झारखण्ड सरकार में मंत्री तक का सफर प्राप्त किया और बहुत कम समय में संसदीय ज्ञान प्राप्त कर लिए थे।

हज़ारीबाग परिसदन भवन सभागार में आयोजित पूर्व मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू जी की श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विश्वकर्मा समाज के प्रदेश सचिव अशोक राणा, प्रदेश संगठन सचिव उमेश राणा, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल राणा, जिला सचेतक महावीर राणा, प्रो बसंत नारायण, राजेश शर्मा, विनोद राणा, किशोर राणा, सन्तोष राणा, महादेव विश्वकर्मा, विनोद राणा, मनोरमा राणा, कंचन शर्मा, बबीता देवी, अंजली देवी, सरिता देवी, रामलखन राणा, वकील राणा, विनय कुमार राणा, सोहर राणा, यादव राणा, अनुज राणा, किशोर राणा, बासुदेव राणा, सुरेश कुमार राणा, अनिल राणा, शंकर राणा, रामकुमार राणा, विशुनधारी राणा, योगेन्द्र कुमार राणा, बाबूलाल राणा, अशोक कुमार राणा, भुवनेश्वर राणा, अरुण राणा सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *