Ad image

करमाटांड़ में सेवा पखवाड़ा पर चला स्वच्छता अभियान

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

करमाटांड़ में सेवा पखवाड़ा पर चला स्वच्छता अभियान

झारखंड न्यूज़ 24
करमाटांड़, जामताड़ा
उमेश चन्द्र मिश्रा

सेवा पखवाड़ा के तहत आज रविवार को करमाटांड़ प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर सेवा, स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम मेरा युवा भारत, जामताड़ा (झारखंड) के तत्वावधान में हुआ।

विद्यासागर पार्क, सुभाष चौक करमाटांड़ तथा शांतिनगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने स्वच्छता और सामाजिक दायित्व के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के साथ लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

कार्यक्रम में करमाटांड़ प्रखंड के वॉलेंटियर संजय मंडल एवं निर्भय मंडल ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

मौके पर दीपक तुरी, सोनू मंडल, अमित यादव, आयुष मंडल, राकेश मंडल, देवेंद्र, अनिक एवं राजवीर सहित अन्य ग्रामीण व युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने तथा आम लोगों में स्वच्छता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *