विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कोनार डैम परिसर में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी और दैनिक जीवन का हिस्सा है : राणा रणजीत सिंह
अमूल्य चंद्र पांडेय
विष्णुगढ़
दामोदर घाटी निगम कोनार बांध परियोजना में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत 27 सितंबर 2026 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कोनार डेम परिसर में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कोनार डेम परिसर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कोनार डेम की प्राकृतिक सुंदरता, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को भी रेखांकित किया l
परियोजना प्रधान श्री राणा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी और दैनिक जीवन का हिस्सा है। कोनार डेम जैसे प्राकृतिक एवं पर्यटन महत्व वाले स्थल को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाए रखने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने “स्वच्छ कोनार–सुंदर कोनार” का संदेश देते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
