Ad image

कमला भसीन की पुण्यतिथि पर उनके विचारों को आगे बढ़ाने का लिया गया संकल्प

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

कमला भसीन की पुण्यतिथि पर उनके विचारों को आगे बढ़ाने का लिया गया संकल्प

झारखंड न्यूज़ 24
मधुपुर, देवघर
उमेश चन्द्र मिश्रा

रविवार को मधुपुर स्थित प्रेरणा भारती परिसर में प्रख्यात समाजसेवी, नारीवादी चिंतक, प्रशिक्षक एवं लेखिका कमला भसीन की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों और पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

प्रेरणा भारती की सचिव डॉ. कल्याणी के. मीणा ने कहा कि कमला भसीन के विचारों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी जीवित रखने और उनके कारवां को आगे बढ़ाने के लिए उनके जन्मदिन और पुण्यतिथि का आयोजन आवश्यक है। इससे नई पीढ़ी को उनके विचारों और कार्यों से परिचित कराया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कमला भसीन का मानना था कि सभी इंसान समान सम्मान, संसाधन और आगे बढ़ने के अवसर के समान अधिकारी हैं। प्रत्येक काम महत्वपूर्ण है, विशेषकर वे कार्य जिन्हें समाज महिलाओं की जिम्मेदारी मानता है। इनके बिना व्यक्ति, परिवार और समाज आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने स्त्री-पुरुष के बीच पारस्परिक सम्मान, सहयोग और समान अवसर को आवश्यक बताया था।

डॉ. मीणा ने कहा कि नारीवाद पुरुषों के विरोध का नाम नहीं है, बल्कि पुरुषों को संवेदनशील और समानता में विश्वास रखने वाला सहयोगी इंसान बनाने की दिशा में शिक्षा और सोच का नाम है।

मौके पर सुमोती, जैस्मीन हसन, बेरना, माया, रीता कुमार, श्रुति देवी, अनुपमा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *