Ad image

भगत सिंह की जयंती पर ABVP ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भगत सिंह की जयंती पर ABVP ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

झारखंड न्यूज़ 24
मधुपुर, देवघर
उमेश चन्द्र मिश्रा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की मधुपुर इकाई ने 28 सितंबर को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर भगत सिंह चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ABVP के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुदामा यादव ने की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके त्याग, साहस, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम को याद किया। मधुपुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने भी पुष्प अर्पित कर भगत सिंह को नमन किया। उन्होंने युवाओं से भगत सिंह के विचारों और देश के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

सुदामा यादव ने कहा कि भगत सिंह का जीवन और राष्ट्रप्रेम देश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र एवं समाजहित में कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मौके पर शुभम सिंह, दिवाकर कुमार, करण यादव, राशिद खान, सागर जायसवाल, अभिषेक दास, कुणाल दास, धीरज दास, फुरकान अंसारी, सचिन दास, शिव झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *