Ad image

मोंथा चक्रवात से नष्ट फसलों का मुआवजा दे सरकार : धनवार मुखिया राजेंद्र प्रसाद

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मोंथा चक्रवात से नष्ट फसलों का मुआवजा दे सरकार : धनवार मुखिया राजेंद्र प्रसाद

संवाददाता : बरही

मोंथा चक्रवात और असमय वर्षा से धनवार प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में पककर तैयार धान की फसल बारिश और तेज हवाओं से पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है।धनवार पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने सरकार से मांग की है कि प्रभावित किसानों को आपदा राहत कोष से शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि लगातार प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसान संकट में हैं। इस बार किसानों ने अच्छी पैदावार की उम्मीद में महंगे दामों पर बीज और खाद खरीदे थे, लेकिन चक्रवात और भारी वर्षा ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकार को किसानों के हित में तत्काल सर्वे कराकर फसल क्षति का आकलन करना चाहिए और मुआवजे की राशि सीधे किसानों के खातों में भेजनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि राहत कार्य में तेजी लाकर किसानों की मदद की जाए ताकि वे आने वाले रबी सीजन की तैयारी कर सकें।

Share This Article
Leave a Comment