Ad image

आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क उच्चस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए दीपक कुमार एवं संतोष कुमार को मिला ‘हज़ारीबाग रत्न अवार्ड’

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क उच्चस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए दीपक कुमार एवं संतोष कुमार को मिला ‘हज़ारीबाग रत्न अवार्ड’

हजारीबाग

हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट, हज़ारीबाग द्वारा 02 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय वार्षिक सम्मान समारोह एवं सम्मेलन ‘हज़ारीबाग रत्न अवार्ड’ में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान के लिए फोटोन एकेडमी के संचालक दीपक कुमार एवं संतोष कुमार को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।

दीपक कुमार एवं संतोष कुमार द्वारा आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे एवं जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क उच्चस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने, विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य निर्माण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार तथा युवाओं को सही मार्गदर्शन देने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए उन्हें ‘हज़ारीबाग रत्न अवार्ड’ प्रदान किया गया।

ट्रस्ट ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण किसी बच्चे की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए जरूरतमंद विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना एक सराहनीय सामाजिक पहल है। फोटोन एकेडमी की यह पहल शिक्षा को केवल व्यवसाय तक सीमित न रखते हुए सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का उदाहरण प्रस्तुत करती है।

इस अवसर पर फोटोन एकेडमी की पूरी टीम एवं छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ट्रस्ट ने पूरी टीम के सहयोग, मेहनत और समर्पण की सराहना की।

हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने कहा कि “प्रतिभा किसी आर्थिक स्थिति की मोहताज नहीं होती। जरूरतमंद बच्चों को उच्चस्तरीय शिक्षा का अवसर देना उनके भविष्य को बदलने के साथ-साथ पूरे समाज के भविष्य को मजबूत करने का कार्य है।”

उन्होंने कहा कि ‘हज़ारीबाग रत्न अवार्ड’ का उद्देश्य ऐसे व्यक्तित्वों को पहचान और सम्मान देना है, जो अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। दीपक कुमार एवं संतोष कुमार का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और जरूरतमंद बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा की पहल निश्चित रूप से अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *