WhatsApp Group
Join Now
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में सात जनवरी को लगेगा प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में सात जनवरी को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा. जिसका शुभारंभ बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के द्वारा किया जाना है। इसकी जानकारी बीपीएम रंजीत कुमार सिंह ने दी। बताया कि अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य मेला सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। स्वास्थ्य मेला में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से आकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं योजनाओं की आधिकारिक जानकारी लेने की अपील किया है।
