Ad image

आदिवासी संघर्ष मोर्चा रामगढ़ हजारीबाग जिला कार्यकर्ताओं की बैठक अरगड्डा कार्यालय में संपन्न हुई

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

आदिवासी संघर्ष मोर्चा रामगढ़ हजारीबाग जिला कार्यकर्ताओं की बैठक अरगड्डा कार्यालय में संपन्न हुई

रामगढ़
मो. शाहीद

आदिवासी संघर्ष मोर्चा रामगढ़ हजारीबाग जिला कार्यकर्ताओं की बैठक अरगड्डा कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में देवकीनंदन बेदिया, आर.डी.मांझी, सोहराय किस्कू, नरेश बडाईक, कुलदीप बेदिया,रामबृक्ष बेदिया,सरयू बेदिया, नागेश्वर मुंडा,सोहन बेदिया,नंदलाल बेदिया,शैलेन्द्र बेदिया व अजित बेदिया बैठक में उपस्थित थे। मंगलवार को विचार-विमर्श के उपरांत निर्णय ली गई कि 7 नवंबर से 15 नवंबर बिरसा मुंडा जयंती दिवस तक उलगुलान संकल्प सप्ताह अभियान चलाया जाएगा। 5वीं,6ठी अनुसूचि, सीएनटी -एसपीटी समेत तमाम विशिष्ट भूमि कानूनों को सख्ती से लागू करो एवं पेशा नियमावली को सख्ती से लागू करो। (क) पेशा नहीं तो, भूमि अधिग्रहण करना बंद करो।
(ख) शिड्यूल्ड एरिया से बाहर रहने वाले आदिवासियों के समस्त निवास क्षेत्र जिला,प्रखंड, पंचायत,गांवों को शिड्यूल्ड एरिया में शामिल करो।
3.माओवाद के नाम पर आदिवासियों को हत्या करना बंद करो। सोनम बांग्चुक की मांगों को लागू करो और उन्हें तत्काल जेल से रिहा करो।
(क) लद्दाख को 6ठी अनुसूचि में शामिल करो। इन मांगों को लेकर 13 नवंबर को प्रखंड़ों में रैली प्रदर्शन कर मांग किया जाएगा। और 15 नवंबर को विभिन्न जगहों में वीर बिरसा मुंडा की जयंती दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया। स्थानीय नीति को लागू करो और स्थानीयों को 50%रोजगार का अधिकार दो। जन-अभियान में व्यापक परचा का वितरण किया जाएगा। 13 नवंबर को प्रखंड स्तर पर छोटे बड़े रैली मार्च का आयोजन किया जाएगा। 15 नवंबर 2025 को बिरसा मुंडा का जयंती दिवस केन्द्रीय रुप से अरगड्डा मोड़,रैलीगढा,अंबवा टांड हेहल और गोला में आयोजित की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment