Ad image

बरकट्ठा के हुनरमंदों की नई पहचान, दुर्गा पूजा पर भक्ति एल्बम ‘छोटी-मोटी दुर्गा मैया’ की धूम मचाने की तैयारी

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरकट्ठा के हुनरमंदों की नई पहचान, दुर्गा पूजा पर भक्ति एल्बम ‘छोटी-मोटी दुर्गा मैया’ की धूम मचाने की तैयारी

झारखण्ड न्यूज24
बरकट्ठा

बरकट्ठा। प्रखंड के प्रतिभावान युवाओं ने आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर पारंपरिक भक्ति एल्बम ‘छोटी-मोटी दुर्गा मैया’ तैयार किया है, जिसे जल्द ही ‘आरो म्यूजिक सेंटर’ के जरिए रिलीज किया जाएगा। कृषि-प्रधान इस क्षेत्र को कला और मनोरंजन के नए मुकाम पर ले जाने की सोच के साथ बने इस एल्बम में स्थानीय संस्कृति, भाषा और पारंपरिक वेशभूषा का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।

सतीश शीतल के निर्देशन में बनी इस एल्बम को संतोष पांडेय ने लिखा है, जबकि भावेश पांडेय ने इसका संगीत दिया है। सिंगर शंकर गोस्वामी की सुरीली आवाज से सजे इस गीत में सुनीता, शंकर और संतोष मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। बरकट्ठा के खूबसूरत ग्रामीण इलाकों में अमित राणा द्वारा शूट और एडिट किए गए इस एल्बम के लिए स्थानीय कलाकारों ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है और दर्शकों से इस स्थानीय प्रतिभा को सराहने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *