WhatsApp Group
Join Now
टी बी मुक्त पंचायत के मुखिया और निछय मित्रों को सम्मानित किया गया।
अमूल्य चंद्र पांडेय विष्णुगढ़ संवाददाता।
केंद्र सरकार की टी बी मुक्त भारत अभियान योजना के तहत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में टी बी मुक्त पंचायत के मुखिया और निक्षय मित्रों को सम्मानित किया गया। विष्णुगढ़ प्रखंड के चेडरा पंचायत के मुखिया और डीवीसी सीएसआर कोनार के प्रभारी सुनील कुमार और प्रबंधक मा.स. अंशुमन अनुतोष बी एक्का को निक्षय मित्र के रूप में सम्मानित किया गया।
सीएसआर कोनार के प्रतिनिधि ने कहा है, डीवीसी ग्रामीण इलाकों में लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाता रहा है और भारत सरकार की ऐसी योजनाओं में डीवीसी सामाजिक जिम्मेवारी निभाता रहा है। बताते चले कि विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत 60 मरीजों को डीवीसी कोनार द्वारा चौथी किस्त का वितरण किया जा चुका है।
