Ad image

पिलरों पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर महिलाओं का धरना, विधायक ने रुकवाया काम

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पिलरों पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर महिलाओं का धरना, विधायक ने रुकवाया काम

इचाक: एनएच-33 बरियठ में निर्माणाधीन फ्लाईओवर को पिलरों पर बनाने की मांग को लेकर बुधवार को महिलाओं एवं ग्रामीणों ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि बरियठ बस्ती सड़क के दोनों ओर बसी है, जिससे विद्यार्थियों, महिलाओं एवं ग्रामीणों का रोजाना आवागमन होता है। सुरक्षित रास्ता नहीं मिलने से बस्ती के आवागमन पर असर पड़ने की आशंका जताई गई। धरनार्थियों ने पिलरों की स्थिति इस प्रकार निर्धारित करने की मांग की, ताकि दोनों ओर के लोगों को सुगम रास्ता मिल सके। कार्यस्थल पर पहुंचे विधायक अमित कुमार यादव ने निर्माण कंपनी के अधिकारियों से ग्रामीणों की बात सुनने और पिलरों पर फ्लाईओवर निर्माण की दिशा में काम करने की बात कही, जिसके बाद तत्काल निर्माण कार्य रोक दिया गया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय, श्मशान घाट एवं पंचायत भवन तक सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करने की मांग की। महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक अमित कुमार यादव, उपायुक्त एवं एनएच पदाधिकारियों को आवेदन सौंपा। मौके पर जिला मंत्री निरंजन मेहता, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, महेश साव, मुखिया निशु कुमारी, प्रकाश यादव समेत सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *