Ad image

केदार यादव ने श्राद्धकर्म के अवसर पर किया पौधारोपण

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

केदार यादव ने श्राद्धकर्म के अवसर पर किया पौधारोपण

किसी के स्मरण में पौधारोपण करना एक सकारात्मक पहल है : केदार यादव

चौपारण

चौपारण प्रखंड अंतर्गत ग्राम बसरिया हथिया में तुलसी यादव एवं विशेश्वर यादव की माताजी के श्राद्धकर्म के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाजसेवी सह पूर्व विधायक प्रत्याशी केदार यादव ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर केदार यादव ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प भी है।

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी के स्मरण में पौधारोपण करना एक सकारात्मक पहल है। इससे दिवंगत आत्मा की स्मृति को प्रकृति से जोड़ते हुए समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी जाता है। स्थानीय लोगों ने भी पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *