WhatsApp Group
Join Now
बरही विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत को लेकर कृष्णा यादव ने पीडब्ल्यू इंजीनियर से की चर्चा
बरही
बरही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धनबाद रोड एवं गया रोड की जर्जर स्थिति को लेकर जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव एवं बरही विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कृष्णा यादव ने हजारीबाग पीडब्लूडी के इंजीनियर श्री आयुष से मुलाकात कर चर्चा की। कृष्णा यादव ने दोनों सड़कों की वर्तमान स्थिति से विभागीय अधिकारी को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि सड़कों की जर्जर स्थिति के कारण स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पीडब्लूडी विभाग से सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र मरम्मत कार्य कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान क्षेत्र की सड़क व्यवस्था को लेकर अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।
