इचाक के धरातल पर प्रखंड स्तरीय योग दिवस पर पहुंचे कई दिग्गज हस्तियां
ईचाक
संवाददाता शिव शंकर शर्मा
ईचाक: – पतंजलि योग पीठ भारत स्वाभिमान प्रखंड कमिटी इचाक के सौजन्य से, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर दिन मंगलवार को के एन उच्च विद्यालय इचाक के प्रांगण में योग दिवस मनाया गया।इस शुभ कार्य में पूर्व सांसद माननीय रविन्द्र राय, पूर्व विधायक जानकी यादव, जिला परिषद् अध्यक्ष उमेश मेहता, नवनिर्वाचित जिला परिषद् सदस्य रेणु देवी ,नव निर्वाचित प्रमुख पार्वती देवी , बटेश्वर मेहता, गौतम नारायण सिंह, सुभाष सोनी, सचिदानन्द अग्रवाल, मुखिया अशोक कपरदार, रंजीत मेहता, राम शरण शर्मा आदर्श युवा संगठन से गौतम कुमार पूर्व मुखिया भागवत मेहता, पूर्व प्रमुख सरिता देवी, अशोक मेहता, मनोहर राम मुख्य रुप से उपस्थित हुवे।इसके अलावे विभिन्न गांव से सैकड़ों योगार्थी शामिल हुए। योग शिविर के आयोजन में मुख्य रुप से सहयोगी रहे स्वाभिमान भारत प्रखंड कमिटी के संयोजक डा0 प्रमोद कुमार, पतंजलि योग पीठ के प्रखंड प्रभारी डा0 कौशल कुमार मेहता, युवा प्रभारी सुबोध कुमार ,महिला प्रभारी ललिता कुमारी, सितारा कुमारी, उर्मिला देवी, जी एम कॉलेज प्रभारी पंकज, कुमार महेश वैध, रवि कुमार सिंह, शशि भारती सोहन लाल, संतोष कुमार के सौजन्य से कार्य क्रम सफल हुआ।