May 16, 2024
Jharkhand News24
जिला

बरडीहा प्रखंड से सुनिता देवी प्रमुख व सकेन्द्र पासवान उप प्रमुख निर्वाचित हुए

Advertisement

बरडीहा प्रखंड से सुनिता देवी प्रमुख व सकेन्द्र पासवान उप प्रमुख निर्वाचित हुए

बरडीहा प्रखंड से लव कुश पाण्डेय की रिपोर्ट

Advertisement

बरडीहा प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें जिला से प्रतिनियुक्त निर्वाचि पदाधिकारी अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुआ। पंकज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रमुख व उप प्रमुख दोनों निर्विरोध चुने गए हैं। निर्वाची पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित प्रमुख सुनीता देवी एवं सतेन्द्रर पासवान को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उधर विजयी जुलूस के लिए अहले सुबह से ही सजधज कर थार नामक वाहन बरडीहा प्रखंड कार्यालय गेट पर पहुंच गयी थी। जैसे ही प्रमुख का घोषणा हुआ वैसे ही भारी संख्या में प्रमुख के समर्थक प्रखंड कार्यालय के बाहर जमा होकर अबीर गुलाल लगाने लगे।एक दूसरे को बधाई देने लगे राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर यादव एवं कांडी प्रखंड के जेएमएम के नेता- पिंकू पांडे नवनिर्वाचित प्रमुख सुनीता देवी पति ललन यादव एवं उप प्रमुख सतेन्द्रर पासवान को बधाई दिया और फूल माला से स्वागत किया।शाम चार बजे चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विजय जुलूस निकाली गई।वहीं इस चुनावी प्रक्रिया में प्रधान सहायक अनुमंडल गढ़वा प्रमोद पांडे, मार्कंडेय तिवारी एवं अन्य कर्मी शामिल थे। वहीं चुनाव प्रक्रिया में शांति ब्यवस्था के लिए थाना प्रभारी पंकज
तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात थे।

Related posts

चना और गुड़ खाने के बाद 150 लोगों की तबीयत बिगड़ी, 56 लोगों की हालत गंभीर, किए गए भर्ती

jharkhandnews24

भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष ने तेज किया जनसभाओं और बैठकों का दौर, अभी नहीं है ठौर, जनसंपर्क में लगाया खूब जोर

jharkhandnews24

वर्षा का शीतल जल से तृप्त हो रही है धरा

hansraj

पेशी पर पहुंचे कैदी को गोली मारी, जमीन पर पड़ा पिस्टल बरामद

hansraj

दो गौ तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ा

hansraj

जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य के नेतृत्व में दर्ज़नों लोगों ने थामा आजसू का दामन

jharkhandnews24

Leave a Comment