October 2, 2023
Jharkhand News24
जिलाधर्म

वन हमारी अमूल्य संपदा इस पर कभी आए ना विपदा : रोहित राज सिंह

Advertisement

वन हमारी अमूल्य संपदा इस पर कभी आए ना विपदा : रोहित राज सिंह

संवाददाता : बरही

Advertisement

देवचंदा मोड़ स्थित श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल विद्यार्थियों के चौमुखी विकास के लिए तत्पर है। पर्यावरण दिवस पर बरही वन विभाग की ओर से एक ही पृथ्वी विषय को लेकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे बरही के वनाधिकारी कमलेश कुमार सिंह, भारतीय वन्य जीवन संस्थान देहरादून के रिसर्च टीम रोहित झा, एलेक्स जैकब, अबहिन एन एवं बिरेंद्र कुमार, दीपक यादव, विद्यालय निदेशक सह प्राचार्य रोहित राज सिंह , शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के द्वारा विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही रक्षा सूत्र भी बांधा गया। साथ ही इन सभी के द्वारा पेड़ों की सुरक्षा एवं उसकी देखभाल की शपथ ली गई। सभी ने वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाते हुए यह संकल्प लिया कि वे वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी उत्तरदायित्व को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगे। इस अवसर पर वन अधिकारी कमलेश कुमार सिंह द्वारा पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। इस पर्यावरण दिवस पर विद्यालय निदेशक रोहित राज सिंह बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि
आज पर्यावरण असंतुलन बढ़ता ही जा रहा है। लगातार बढ़ती आबादी और औद्योगिकीकरण, प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन की वजह से आज वैश्विक तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस असंतुलन की वजह से बाढ़ ,भूकंप, भूस्खलन, समुद्र का जलस्तर बढ़ना, कहीं अधिक बारिश, कहीं सूखा जैसी कई प्राकृतिक आपदाएं मानव को झेलना पड़ रहा है। वृक्ष हमारी धरोहर है, इसकी रक्षा करना वृक्षारोपण करना हम सब का उत्तरदायित्व है। पर्यावरण की बढ़ती समस्या का हल तभी निकाला जा सकता है जब हर नागरिक अपनी अपनी भूमिका तय करें। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय समस्याओं से लड़ने के लिए स्कूल स्तर पर शिक्षा प्रणाली को ज्यादा से ज्यादा व्यवहारिक बनाने की जरूरत होगी तभी हम मानव अस्तित्व को बचा सकते हैं इसके लिए बच्चों के साथ-साथ अभिभावक गण को भी साथ आने की जरूरत है। जिन विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया उनमें सृष्टि ऋषिका, छवि कुमारी, सायना कुमारी एवं शिक्षकों में राकेश कुमार, संगीता कुमारी, बबिता कुमारी, शीतल केसरी, शशि,उदय, अमरदीप, अमरजीत, विवेक, विपिन, सपना, अमन, विकास, अमित, सुचित्रा, अनिल आदि शामिल थें।

Related posts

कांडी प्रखंड के 3 पंचायतों में कई महीनों से राशन कार्ड धारियों को नहीं मिल रहा है नमक।

hansraj

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने विधानसभा में किया अनुपूरक बजट

jharkhandnews24

हजारीबाग रौनियार वैश्य समिति के महिलाओं मंच ने भगवा गमछे का किया वितरण

jharkhandnews24

सिसई में पुलिस द्वारा संभावित दंगे को देखते हुए जवानों द्वारा फ्लैग मार्च व शक्ति प्रदर्शन किया गया

hansraj

आर्यकर्ण ने सिलाई – कढ़ाई प्रशिक्षण एवं एंबुलेंस का उद्घाटन किया

hansraj

बीएसएल में जीएचजी उत्सर्जन: एक स्थायी भविष्य का निर्माण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

reporter

Leave a Comment