May 18, 2024
Jharkhand News24
जिला

सांसद जयंत सिन्हा ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ भव्य मिलन समारोह का किया आयोजन

Advertisement

सांसद जयंत सिन्हा ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ भव्य मिलन समारोह का किया आयोजन

पकवान के साथ गीत-संगीत एवं मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम का उठाया आनंद

भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं बल्कि यह हमारा एक परिवार है : जयंत सिन्हा

संवाददाता : हजारीबाग

हजारीबाग लोकसभा सांसद सह अध्यक्ष, वित्त संबंधी संसदीय स्थाई समिति जयंत सिन्हा ने हजारीबाग के डेमोटांड स्थित अपने आवास ऋषभ वाटिका में संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया। कार्यकर्ता मिलन समारोह में आगंतुक भाजपा कार्यकर्ताओं का जयंत सिन्हा ने भरपूर स्वागत करते हुए नव वर्ष के अवसर पर अपने हृदय से हार्दिक मंगल कामना किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ सांसद जयंत सिन्हा ने लिट्टी, चोखा, जलेबी और हजारीबाग का विशेष पकवान बर्रा, धुस्का खाकर भरपूर आनंद उठाया। इस आयोजन में पकवान के साथ गीत और संगीत का अति मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसका भरपूर आनंद सांसद सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उठाया। इस अवसर पर सांसद जयंत सिन्हा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज अपने संसदीय क्षेत्र के देव तुल्य कार्यकर्ताओं के साथ इस आनंदपूर्ण समय में मुझे अत्यंत खुशी हो रही है।

Advertisement

आप लोगों ने पूरे 10 वर्षों के मेरे स्वर्णिम कार्यकाल में हृदय से मेरा साथ दिया, जिससे मुझे विकास के काम करने की नई ऊर्जा का संचार होता रहा। आप लोगों के प्रेम और विश्वास के कारण मैं अपने लोकसभा क्षेत्र, राज्य और देश का विकास करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आगे आने वाले समय में मैं प्रेम, भाईचारा और विश्वास से क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे। आप लोगों ने जो मुझ पर अपना प्यार और विश्वास कायम रखा इसके लिए मैं हृदय से आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं बल्कि यह हमारा एक परिवार है और हम सब इस परिवार के सदस्य हैं। आपका प्यार मुझे मिलता रहे मैं हर समय आप सबों की सेवा कर अपने को धन्य समझूंगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन मेहता कोडरमा भाजपा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, हजारीबाग भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कर समिति सदस्य कोडरमा जिला संगठन प्रभारी, सासंद प्रतिनिधी टुन्नू गोप, सांसद प्रतिनिधि प्रोफेसर सुरेंद्र सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि रंजय कुमार उर्फ कुंडू बाबू ,सांसद प्रतिनिधि नारायण चंद्र भौमिक, पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा, पूर्व महापौर रोशनी तिर्की, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भैया अभिमन्यु प्रसाद, प्रियंवदा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेणुका कुमारी, सत्यभामा, श्वेता सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि प्रफुल कुमार, सांसद प्रतिनिधि विनोद कुमार बिगन, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता क्यूम अहमद, कृष्ण कुमार सिन्हा, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक बरियार,हरीश श्रीवास्तव, जितेंद्र जैन, दीपक नाथ सहाय, पुरुषोत्तम पांडे, रंजीत पांडे, मरियम टुडू, सांसद प्रतिनिधि विपिन कुमार सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि मिथिलेश पाठक, सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार, नंदलाल प्रसाद मेहता, भोला प्रसाद, मुरारी सिंह, सांसद प्रतिनिधि ज्ञान प्रकाश, सांसद जयंत सिन्हा जी के निजी सचिव हिमांशु कुमार, सांसद विशेष सचिव आशीष सिंह, राजेश सहाय, अंबिका सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कटरियार, अजय मेहता, गजाधर प्रसाद, जितेंद्र कुमार,चौधरी प्रसाद साहू सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। उक्त जानकारी सांसद जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Related posts

बरडीहा प्रखंड से सुनिता देवी प्रमुख व सकेन्द्र पासवान उप प्रमुख निर्वाचित हुए

hansraj

राजभवन के समक्ष अनशन कल से , सारी तैयारियां-छात्र संघ जिलाध्यक्ष लड्डू यादव

hansraj

डिवाइन स्कूल में एनसीसी कैडेट्स के द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया गया

hansraj

मोहनपुर प्रखंड में प्रमुख पद पर प्रतिमा देवी विजयी

hansraj

सर्वोदय आर्ट्स क्लासेस हजारीबाग का रहा शानदार प्रदर्शन

jharkhandnews24

झारखंड मुक्ति मोर्चा छात्र संघ के वि.भा.वि अध्यक्ष चंदन सिंह ने नव नियुक्त कुलसचिव कौशलेंद्र कुमार से किया शिष्टाचार मुलाकात 

hansraj

Leave a Comment