डिवाइन स्कूल में एनसीसी कैडेट्स के द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया गया
झारखंड न्यूज24 : बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। गंगपाचो गांव स्थित सीबीएसई से प्लस टू तक मान्यता प्राप्त डिवाइन पब्लिक स्कूल में एनसीसी कैडेट्स के द्वारा पौधा रोपण किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने पौधा लगाते हुए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और इस अभियान को जारी रखने के लिए शपथ लिया। कहा की हम सभी पर्यावरण का ध्यान रखकर उसे बचाएंगे। विद्यालय प्राचार्य कमलेश कुमार ने बच्चों को पर्यावरण पर प्रकाश डाला। कहा की पर्यावरण दो शब्दों से परी+आवरण से मिलकर बना है। इसका अर्थ हमारे चारों ओर का वातावरण और कार्यक्रम को सहराते हुए कहा की पर्यावरण को बचाना हमलोगों का कर्तव्य है। एनसीसी शिक्षिका प्रीति प्रभा कुमारी ने बच्चों को पर्यावरण पर प्रकाश डाला। शिक्षक भानु प्रताप सिंह, पूनम कुमारी,कैसेनाथ महतो, अनिल कुमार कुलदीप पासवन, संजय कुमार, विद्यालय के सभी शिक्षको का कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान सराहनीय रहा।