May 17, 2024
Jharkhand News24
जिला

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई जवाहरलाल नेहरू की जयंती

Advertisement

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई जवाहरलाल नेहरू की जयंती

हजारीबाग

मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर हजारीबाग ज़िला कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में कृष्ण बल्लभ आश्रम कांग्रेस कार्यलय में कांग्रेसजन की उपस्थिति में श्रद्धा सुमन, श्रद्धा फूल माला चढ़ाया गया । और गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा और इस अवसर पर कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू एक अद्भुत राजनेता, प्रखर वक्ता और राष्ट्रवादी थे। उनका जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया और भारत को 1947 में आजादी दिलाई। वे एक दृढ़ नेता थे जो समाजवादी और गांधीवादी विचारधारा पर अडिग थे। 4-अगस्त1916 में वे महात्मा गांधी से पहली बार मिले जिनसे वे काफी प्रेरित हुए। उन्होंने 1920 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पहले किसान मार्च का आयोजन किया। 1920-22 के असहयोग आंदोलन के सिलसिले में उन्हें दो बार जेल भी जाना पड़ा। पंडित नेहरू सितंबर 1923 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने। जवाहर लाल नेहरू एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पहले प्रधान मंत्री थे। आजादी से पहले और आजादी के बाद भी उन्हें भारतीय राजनीति में एक केंद्रीय योद्धा माना जाता था। 1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद, उन्होंने 16 वर्षों तक देश के पहले प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। नेहरू ने 1950 के दशक के दौरान संसदीय लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दिया , जिससे एक आधुनिक राष्ट्र के रूप में भारत पर शक्तिशाली प्रभाव पड़ा।कश्मीरी पंडित समुदाय से जुड़ाव के कारण उन्हें पंडित नेहरू के नाम से भी जाना जाता था, जबकि भारतीय बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से बुलाते थे। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, उपेंद्र राय, विनोद सिंह, निसार खान, दिलीप कुमार रवि ,अनवर हुसैन, विजय कुमार सिंह, सलीम राजा ,सोनू वर्मा ,रविंद्र प्रताप सिंह, मिथलेश दूबे,कौशल कुमार सिंह ,कृष्णदेव प्रसाद सिंह, अजय सिंह, अर्जुन सिंह,रोहण ठाकुर,रघु जायसवाल, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, मुकेश कुमार ,मुस्ताक अंसारी, रीत कुमार, ओम झा,रामजन्म रॉय,अमृतेश रंजन,एडवोकेट इजहार हुसैन ,अमर सिंह यादव सहित सैकड़ों कांग्रेसगण उपस्थित रहे ।

Advertisement

Related posts

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी ने निकाला जुलूस

hansraj

सरहुल पर्व 2023 के दौरान सदर अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू, अनुमंडल पदाधिकारी ने जारी किए आदेश

jharkhandnews24

बकरीद पर्व को लेकर रामगढ़ उपायुक्त माधवी मिश्रा की बैठक खत्म , सतर्क रहने के दिए निर्देश

jharkhandnews24

जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी के अथक प्रयास से बरबिंदिया पुल स्वीकृत, लगभग 300 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन बरबिंदिया पुल

jharkhandnews24

रामगढ़ जिले में रेड क्रॉस सोसाइटी की पुनर्स्थापना हेतु निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न

jharkhandnews24

बड़ा बाजार यूथ विंग ने नवनिर्वाचित जीप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को दी बधाई

hansraj

Leave a Comment