May 14, 2024
Jharkhand News24
जिला

जन सेवकों का पांचवें दिन भी हड़ताल जारी

Advertisement

जन सेवकों का पांचवें दिन भी हड़ताल जारी

 

Advertisement

झारखंड न्यूज 24 बासुदेव

 नाला

 

झारखंड राज्य जन सेवक संघ द्वारा 11 सूत्री मांगों को लेकर जारी बेमियादी हड़ताल शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। संघ के जिला शाखा के तत्वावधान में जिला समाहरणालय के समक्ष धरने पर बैठे जन सेवकों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में लगातार आवाज बुलंद किया जा रहा है। अपने मांगों के संबंध में संघ के जिला सचिव चंचल दास ने बताया कि कृषि विभाग के कर्मी कृषि विभाग से ही सौतेलापन का सामना कर रहे हैं जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण विषय है। जायज मांगों को भी विभाग ने अब तक संज्ञान में नहीं लिया है ।

 

बल्कि पूर्व प्रदत लाभ सुविधा को भी घटाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नियुक्ति नियमावली एवं ग्रेड पे संबंधी अवांछनीय छेड़छाड़ और षड्यंत्र बंद किया जाए, पूर्व की तरह तकनीकी पद मांगते हुए 42 सौ ग्रेड पे लागू किया जाए, एमएसीपी का लाभ देने, झारखंड कृषि शिक्षा पर्षद का गठन करने, जनसेवक संवर्ग नाम बदलकर कृषि प्रसार पर्यवेक्षक करने, पूर्व की तरह सीमित परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान करने तथा गैर कृषि कार्य से उन्हें मुक्त करने आदि मुख्य मांगें शामिल है।

 

हड़ताली कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के अन्य संघ के साथ-साथ अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी नैतिक समर्थन देने का घोषणा किया है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर घोष, उपाध्यक्ष संजय प्रसाद सहित राजेश कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार आदि धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मियों का हौसला अफजाई किया तथा हर मोड़ पर साथ देने का भी ऐलान किया है। उन्होंने जन सेवकों की मांगों पर जल्द से जल्द निर्णय लेने के लिए सरकार से अपील किया है। इधर हड़ताली कर्मचारियों ने कहा है कि हमारी मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर विश्वजीत दुबे, बादल दत्त, कालिदास टूडू, जयदेव मुर्मू, उपेंद्र यादव, रूपाली मुर्मू, राजेश झा, प्रदीप कुमार सिन्हा, स्वर्ण मरांडी, अजय दास, मनोज कोल आदि कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

करियातपुर में बड़े धूमधाम से की जा रही है मां संतोषी की पूजा अर्चना

hansraj

रेनबो कोचिंग संस्थान सेंरनदाग,बिंगलात का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत

hansraj

डीडीसी ने चंदनकियारी के सियालजोरी रूर्बन कलस्टर का किया निरीक्षण

reporter

भू-राजस्व से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए गांव में राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है

hansraj

जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन बधाई के पात्र – निसार खान

jharkhandnews24

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर सह मंत्री उत्कर्ष तिवारी ने अगामी हिंदू नव वर्ष की दी बधाई

hansraj

Leave a Comment