May 16, 2024
Jharkhand News24
जिला

करियातपुर में बड़े धूमधाम से की जा रही है मां संतोषी की पूजा अर्चना

Advertisement

करियातपुर में बड़े धूमधाम से की जा रही है मां संतोषी की पूजा अर्चना

उमड़ रही है भक्तों की भीड़, उत्साहित हो रहे हैं श्रद्धालु

Advertisement

यज्ञ मंडप परिक्रमा से रोगों का नाश होता है : अशोक पाण्डेय

संवाददाता : बरही

बरही प्रखंड अन्तर्गत करियातपुर में आयोजित पांच दिवसीय माता संतोषी की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में सैकडो श्रद्धालु ने यज्ञ मंडप का परिक्रमा कर रहे हैं। इस मंदिर के निर्माणकर्ता एवं प्रधान यजमान सहदेव प्रजापति एवम उर्मिला प्रजापति द्वारा किया गया है और यज्ञ में सहयोगकर्ता करियातपुर के भक्त जन संतोषी माता प्राण प्रतिष्ठा में श्रद्धालु ने परिक्रमा के बाद माथा टेक भक्तो ने आशीर्वाद लिया। महायज्ञ के यज्ञाचार्य चंदन शास्त्री, पुरोहित अशोक पांडेय, दीपक शास्त्री प्रकाश पांडेय, उपेंद्र पांडेय है। वहीं मौके पर करियातपुर के पुरोहित अशोक पांडेय ने कहा की यज्ञ मंडप की परिक्रमा से विभिन्न तरह के रोग नाश व बाधा से मुक्ति मिलती है। कलश यात्रा शुक्रवार को किया गया। जिसमे पूरे करियातपुर के भक्त जन सम्मलित हुए एवम जनप्रतिनिधि लोग भी सम्मलित रहे। इस यज्ञ में करियातपुर प्रजापति समाज के लोगों का भरपूर सहयोग रह रहा है। वहीं संतोष कुमार प्रजापति ने कहा कि इस महायज्ञ कार्यक्रम इस प्रकार हैं। 8 तारीख को रात्रि 9:00 बजे से माता का जागरण, 9 तारीख को शाम 4:00 बजे ग्राम भ्रमण एवं रात्रि में माता का प्राण प्रतिष्ठा एंव 10 तारीख को हवन विसर्जन व भंडारा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस यग को बड़े ही धूमधाम एवं शांतिपूर्वक किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल में संतोष कुमार प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, राहुल कुमार प्रजापति, राजेश कुमार प्रजापति, महेश प्रजापति, छोटी पंडित, दीपक कुमार प्रजापति, उदित पंडित, अर्जुन पंडित, सुनील कुमार पंडित, प्रवीण कुमार प्रजापति, सोनू कुमार प्रजापति, रोहित कुमार प्रजापति, निखिल कुमार प्रजापति एवं गांव के कई लोग शामिल हैं।

Related posts

पूर्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे देवघर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

hansraj

सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल. रेफर

hansraj

कई पत्रकार में पाया गया छाती रोग, सतर्क रहने की है जरूरत : डॉ अपूर्व सिन्हा

hansraj

ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में है हजारीबाग के 34 गांव, रोशनी की आस में बीत गया दशहरा, आने वाला है दिवाली और छठ

hansraj

आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी का हुआ कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन

jharkhandnews24

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के साथ अधिकारियों की टीम ने मेला क्षेत्र का किया पैदल निरीक्षण.

hansraj

Leave a Comment