Advertisement
सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल. रेफर
झारखंड न्यूज24 : बरकट्ठा
जया अहमद
Advertisement
बरकट्ठा। बरकट्ठा चलकुशा मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। शनिवार 28 मई की रात मोटर साइकिल सवार लोगों को अज्ञात वाहन के चपेट में लेने से हुई। हादसें में ग्राम तुईयो निवासी अनील कुमार दास 20 वर्ष पिता डेगलाल दास, भोला पासवान 32 वर्ष पिता बंधू पासवान तथा मुकेश प्रसाद 32 वर्ष पिता इंदो महतो घायल हो गये। घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया।