आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी का हुआ कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन
■ दर्ज़नों लोगों ने थामा आजसू का दामन
झारखंड न्यूज़ 24
देवघर
उमेश चन्द्र मिश्रा
आज बुधवार को आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य की अध्यक्षता में बंधा बैजनाथपुर में किया गया जिसमें देवघर नगर निगम क्षेत्र से दर्जनों युवाओं एवं महिलाओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा एवं सदस्यता ग्रहण की तथा पार्टी के नीति सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली। इसके साथ ही आजसू पार्टी के सभी पुराने एवं नए कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रणनीति को पंचायत स्तर तक पहुँचाने की तैयारी व मंथन किया। मौके पर आजसू पार्टी देवघर जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने कहा कि कम समय में अधिक से अधिक विस्तार करने की कार्य योजना बनाई जिससे अक्टूबर में होने वाले अधिवेशन के पहले हर हाल में देवघर जिला से 5000 पदेन पदाधिकारी तैयार हो पाए। आज सदस्यता ग्रहण करने वाले में तुषार गुप्ता को वार्ड 36 अध्यक्ष, सुजीत राउत को वार्ड 36 उपाध्यक्ष, विक्की कुमार को वार्ड 27 महासचिव, ऋषि कुमार वार्ड 36 कोषाध्यक्ष, कुंदन कुमार को वार्ड 36 सचिव, आकाश कुमार को वार्ड 36 सह सचिव नियुक्त किया गया। इसके साथ ही शांति कुमारी, किरण देवी, खुशबू देवी, बेबी कुमारी आदि महिलाओं ने भी आजसू पार्टी का दामन थामा।
आज के इस कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव राजा साहनी, महिला संघ जिला अध्यक्षा जया देवी, जिला उपाध्यक्ष दीपक जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पार्थ सारथी, महिला संघ केंद्र समिति सदस्य रूपा कुमारी, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार, जिला सचिव चंदन वर्णवाल, जिला सचिव राज कुमार बर्नवाल, जिला सचिव अविनाश कुमार, मधुपुर प्रखंड अध्यक्ष तुलसी दास, मधुपुर नगर अध्यक्ष ध्रुव कुमार, महिला संघ जिला उपाध्यक्ष पूजा देवी, महिला संघ जिला महासचिव कोमल देवी, महिला संघ कोषाध्यक्ष रीना देवी, मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष ज्योति कुमारी केसरी आदि उपस्थित थे।