विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल मातृशक्ति – दुर्गावाहनी के द्वारा किया गया शस्त्र पूजन
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। दुर्गा मंदिर बरकट्ठा में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल मातृशक्ति एवं दुर्गावाहनी के द्वारा विधिवत शस्त्र पूजन किया गया। पुजारी आनंद कुमार पांडेय के द्वारा माताओं एवं बहनों से शस्त्र पूजन करवाया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, प्रखंड मंत्री सत्यम भारती मौजूद थे। मातृशक्ति दीक्षा देवी ने कहा कि नारी अबला नहीं शबला है नारी के कई रूप हैं। जरूरत पड़ने पर आत्मा रक्षा के लिए काली का रूप भी धारण कर सकती है। विश्व हिन्दू परिषद बरकट्ठा के द्वारा शस्त्र पूजन के कार्यक्रम के द्वारा महिलाओं को शसक्त बनाया जा रहा है। संजय यादव ने कहा की नारी अबला नहीं शबला बनें। साथ ही माताओं एवं बहनों से धर्मांतरण को रोकने के लिए आगे आने की अपील किया। कहा की शस्त्र पूजन भारत में प्राचीन काल से होते आ रहा है। इस अवसर पर प्रखंड प्रचार प्रमुख धीरज गुप्ता, विक्की चंद्रवंशी, जागेश्वर यादव, मुखिया प्रमिला देवी, पंसस प्रीति गुप्ता, ज्योति गुप्ता, किरण देवी, दीक्षा देवी, हेमंती देवी, पूर्व मुखिया बसंत साव, संजय गुप्ता, रामजी मंडल, पूजा समिति अध्यक्ष राम खेलावन यादव, विशाल कुमार, सुजल राज, राज गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, अमित अग्रहरी, सुमन गुप्ता, दिलीप सोनी, संजय साव, चंदन श्रीवास्तव, विक्की गुप्ता, संतोष यादव समेत अन्य उपस्थित थे।