May 6, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

दुलमाहा सिंहपुर में श्री श्री 108 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा, पूर्व विधायक मनोज यादव हुए शामिल

Advertisement

दुलमाहा सिंहपुर में श्री श्री 108 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा, पूर्व विधायक मनोज यादव हुए शामिल

महायज्ञ से ही होता है समस्त मानव जाति का कल्याण : मनोज यादव

संवाददाता : बरही

बरही प्रखंड के दूलमाहा पंचायत अंतर्गत ग्राम सिंहपुर में श्री श्री 108 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में पूर्व विधायक मनोज यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा नेता अर्जुन साव, स्थानीय मुखिया नारायण यादव, जेबीकेएसएस युवा नेता कृष्णा यादव, पंसस प्रतिनिधि मणिलाल यादव, पंचायत समिति सदस्य मनोज यादव, युवा नेता संजय यादव, संजय यादव 2, पूनम यादव मौजूद थे। सभी अतिथियों को यज्ञ समिति की ओर से उन्हें अंग वस्त्र एवं पट्टा देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि महायज्ञ में भाग लेकर हम अपनी आत्मा को जहां शुद्ध कर रहे हैं वहीं हमें भगवान हनुमान का आशीर्वाद भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि यज्ञ कर्म को मनुष्यों एवं देवताओं के परस्पर कल्याण हेतु होना आवश्यक है, क्योंकि देवताओं को भोजन यज्ञ से प्राप्त होता है। देवताओं का प्रसन्न होना ही मानव कल्याण है। इसलिए यज्ञ को अति उत्तम माना जाता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ का आयोजन अपद्रवों के विनाश के लिए, विश्व शांति एवं कल्याण हेतु महायज्ञ का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए ही महायज्ञ का अनुष्ठान किया गया है। मौके पर संजय यादव, संजय कुमार यादव, रामदेव यादव, मुरली यादव, नारायण यादव, गणेश यादव, चन्द्रदेव यादव, अशोक यादव सहित सैकड़ो श्रद्धालु भक्त जन उपस्थित थे।

Related posts

आज सभी जगह सुहागिन माताऐ अपने पति के लंबी उम्र एवं लंबी दीर्घायु के लिए किये वट सावित्री का पूजन

jharkhandnews24

रेन्बो स्कूल में मनाया गया 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

jharkhandnews24

बरकट्ठा में ईद उल अजहा बकरीद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

jharkhandnews24

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत अन्ना इंटर कॉलेज मांडर का शानदार प्रदर्शन

jharkhandnews24

अस्ताचलगामी सूर्य को अध्र्य देने के साथ इतवारी छठ हुआ समापन

jharkhandnews24

लेम्बुआ गांव के कुंआ में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

jharkhandnews24

Leave a Comment