बरकट्ठा में ईद उल अजहा बकरीद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में ईद उल अजहा बकरीद का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। रजा जामा मस्जिद बरकट्ठा के इमाम मौलाना अताउल रहमान ने सुबह 7:30 बजे बकरीद की नमाज अदा कराई। इमाम ने मौके पर क्षेत्र में अमन-चैन और शांति के लिए दुआएं मांगी। कहा की बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे के साथ सभी गिले शिकवे को भूलकर मिलजुल कर मनाने का पैगाम लेकर आती है। नमाज के बाद लोगो ने एक दुसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पर्व के मौके पर बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिप सदस्य कुमकुम देवी, प्रेरणा प्रिया, झामुमो जिला उपाध्यक्ष यासिन खान, पूर्व जिप सदस्य दयमंती देवी, अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, दर्शन सोनी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दी है। बरकट्ठा के अलावा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सक्रेज, घंघरी, तरबेचवा, मेरमगड्डा, कोनहराखुर्द, शिलाडीह, बरवां, जमुआ, कोनहरा कला, बेड़ोकला गांव में भी लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज गुरुवार को मस्जिदों में अदा किया गया।