भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ यदुनाथ पाण्डेय ने महाजनसम्पर्क अभियान के तहत कई लोगों से किया संपर्क, पूर्व जिलाध्यक्ष भैया बांके बिहारी को भेंट की पुस्तक
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक काम गरीबों और वंचितों को केन्द्रित कर किया गया है : डॉ यदुनाथ पाण्डेय
संवाददाता : हजारीबाग
भाजपा के पूरे जून महीने भर चलने वाले संगठन के कार्यक्रमों में महाजनसम्पर्क अभियान के तहत भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रो डॉ यदुनाथ पाण्डेय ने प्रमुख कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों से सम्पर्क किया। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भैया बांके बिहारी को नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व के नौ साल बेमिसाल पर प्रकाशित पुस्तिका इनके आवास पर भेंट की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रो डॉ यदुनाथ पाण्डेय ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल पूरा होने पर उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज भारत का नाम पूरे विश्व में रौशन हो रहा है। नरेन्द्र मोदी के मजबूत और शक्तिशाली नेतृत्व का पूरे विश्व बिरादरी ने लोहा माना है। हमारा भारत देश विश्वपटल पर आर्थिक महाशक्ति के रूप में बनने वाला है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक काम गरीबों और वंचितों को केन्द्रित कर किया गया है जिससे उनलोगों का जीवन स्तर ऊंचा हुआ है।