Advertisement
लेम्बुआ गांव के कुंआ में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिलाड़ीह पंचायत के ग्राम लेम्बुआ स्थित कुंए में गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह लेम्बुआ निवासी विजय ठाकुर 25 वर्ष पिता जागेश्वर ठाकुर अपने घर के कुआं में नहाने के लिए गया था। काफी देर तक नहाकर वापस नही लौटने पर लोगो को शक हुआ। जिसके बाद दोपहर को परिजन कुंआ में जाकर देखा की वह उसमें गिरा है. जिसें घरवालो ने ग्रामीणों की मदद से विजय ठाकुर को बाहर निकाला। जिसके पश्चात लोगो ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा ले गये। जहां चिकित्सक ने विजय ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।
Advertisement