Advertisement
अस्ताचलगामी सूर्य को अध्र्य देने के साथ इतवारी छठ हुआ समापन
संवाददाता : बरही
संध्या अर्घ्य के साथ नेक निष्ठा का इतवारी पर्व छठ सम्पूर्ण बरही प्रखंड में रविवार को संपन्न हो गया। प्रखंड के विभिन्न जलाशयों में श्रद्धालुओं ने रविवार को भगवान सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान बरही प्राचीन छठ घाट, सूर्य मंदिर छठ घाट, पंचमाधव, विजैया छठ घाट सहित अन्य क्षेत्रों में छठ व्रतियों ने इतवारी छठ पर्व किया। महिलाएं गीत गाते हुए चल रही थी जिससे आस पास का माहौल भक्तिमय हो गया। वहीं पूरी विधि – विधान के साथ पूजा अर्चना के पश्चात भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य अर्पित किया गया।
Advertisement