April 28, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

महाशिवरात्रि के अवसर पर पहाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित “श्री शिव बारात” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन

Advertisement

महाशिवरात्रि के अवसर पर पहाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित “श्री शिव बारात” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन

मुख्यमंत्री ने बाबा भोलेनाथ से झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की

संवाददाता : रांची

महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित “श्री शिव बारात” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने यहां पूरे विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर समस्त राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी लोग देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना कर महाशिवरात्रि का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।

Advertisement

ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर को संरक्षित करेगी राज्य सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार रांची स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर को संरक्षित करेगी। इस धार्मिक धरोहर को देश में अलग पहचान दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर द्वारा आयोजित श्री शिव बारात कार्यक्रम में सभी भक्तजनों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए मैं अपनी ओर से महासमिति के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं। इस अवसर पर पहाड़ी मंदिर परिसर में उपस्थित सभी महिला श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, विधायक सीपी सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related posts

ईडी के बाद अब NIA को भी झारखंड में खतरा, गृह मंत्रालय से गुहार लगाई, मांगी सुरक्षा

jharkhandnews24

पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ दुमका ने विधायक बसंत सोरेन से मिलकर रखी अपनी समस्याएं

jharkhandnews24

कोर्ट नहीं पहुंची अमीषा पटेल

jharkhandnews24

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने विधानसभा में उठाया पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ की 5 सूत्री मांगों को पूरा करने का मामला

jharkhandnews24

झारखंड को मिले 24 आईपीएस अफसर, अधिसूचना जारी

jharkhandnews24

रांची के एमपी एमएलए कोर्ट से राहुल गांधी को मिली राहत‌

jharkhandnews24

Leave a Comment