कोनहराकला गांव में यज्ञ सफल बनाने को लेकर हुई ग्रामीणों की बैठक
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कोनहराकला में होने वाले श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ सह देवी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। अध्यक्षता पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव ने की संचालन रामखेलावन यादव ने किया। बैठक में 27 मार्च को ध्वजारोहण कार्यक्रम और 9 अप्रैल को निकलने वाला कलशयात्रा पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। नौ दिवसीय महायज्ञ को सफल बनाने को लेकर रामखेलावन यादव और जीवलाल साव को सरंक्षक बनाया गया। साथ ही 16 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। बैठक में यज्ञ समिति अध्यक्ष ईश्वर यादव, जीवलाल साव, पूर्व मुखिया मुंशी पासवान, इंद्रदेव मोदी, भोला यादव, सतीश प्रसाद, किशोर साव, श्यामसुंदर यादव, उपेन्द्र यादव, प्रयाग साव, अशोक दास, मुकेश सोनी, महावीर यादव, जगदीश नायक, जीवन यादव, पिंकू यादव, शंभू यादव, शिवकुमार यादव, प्रकाश दास, मिथलेश कसेरा, मधुलाल यादव, शंभू साव, मणि यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।