Advertisement
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ने सीओ को बुके देकर सम्मानित किया
बड़कागांव रितेश ठाकुर
बडकागांव : बड़कागांव अंचल अधिकारी का मांग आखिरकार कई माह के बाद पूरा हुआ। बालेश्वर राम को अंचल अधिकारी बड़कागांव के पद पर पदस्थापित किया गया है। नए सीओ बालेश्वर राम शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिए है। बताते चले की बड़कागांव अंचल में सीओ पदस्थापित नहीं रहने के कारण यहां के क्षेत्र वासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अंचल से संबंधित कार्यों का निष्पादन नहीं हो पा रहा था। इसके लेकर जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न राजनीतिक दल ने हजारीबाग उपयुक्त को मांग पत्र सौंपा था। नए सीओ बालेश्वर राम पदभार ग्रहण के पश्चात भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष नौशाद आलम ने बुके देकर स्वागत किया। आगे उनसे अच्छे कार्य करने की आशा की है।
Advertisement