May 4, 2024
Jharkhand News24
जिला

आजसू पार्टी देवघर जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने राज्यपाल को लिखा पत्र

Advertisement

आजसू पार्टी देवघर जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने राज्यपाल को लिखा पत्र

 

Advertisement

की राज्य में महिला सुरक्षा मापदंड तय करने एवं कड़ाई से लागू कराने की माँग

 

झारखंड न्यूज़ 24

देवघर

उमेश चन्द्र मिश्रा

 

आज मंगलवार को आजसू पार्टी के देवघर जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने अपना दुःख साझा कर झारखंड राज्य में महिला सुरक्षा मापदंड जल्द से जल्द तय करने एवं कड़ाई से लागू कराने की गुहार झारखंड के महामहिम राज्यपाल पत्र लिखकर लगाई है। उक्त पत्र में उन्होंने जिक्र करते हुए देवघर जिला अंतर्गत मोहनपुर और रिखिया थाना क्षेत्र के तीन मामलों की निंदा करते हुए कहा कि पुराने मामलों का पुलिस खुलासा नहीं कर पाती है कि फिर एक नए प्रकरण सामने आ जाता है। आजसू जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने कहा कि पिछले 3 साल में देवघर जिले में महिला की हत्या और शव बरामदगी के तकरीबन आधे दर्जन मामले आए। तीन सालों में दो महिलाओं के आधे जले शव व एक महिला के पूर्ण जले शव को पुलिस ने बरामद किया, लेकिन अब तक इनकी शिनाख्त नहीं कर सकी है। इसी बीच जिले में एसपी और दोनों थाना के प्रभारी, केस के आईओ भी बदल गए, मगर अनुसंधान फाइलों तक सिमट कर रह गई। कुछ हत्याकांड तो ऐसे हैं जिनमें पुलिस आरोपियों तक पहुँचना तो दूर हत्याकांड के सुराग तक भी नहीं ढूँढ़ सकी है। उन घटनाओं का जिक्र करते हुए जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्य ने कहा कि पहली घटना 14 अक्टूबर 2020 को घोरमारा रेलवे स्टेशन के पास झाड़ी से पुलिस ने एक महिला का आधा जला शव बरामद किया था, लेकिन हत्या के ढाई साल बाद भी पुलिस ना तो शव का शिनाख्त कर सकी और ना ही इस मामले में किसी को पकड़ सकी। दूसरा मामला 19 अप्रैल 2020 को रिखिया थाना क्षेत्र के चमेली गाँव की झाँड़ियों के पास गड्ढे में से एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने अधजला अवस्था में बरामद किया था।

कहा कि पुलिस पदाधिकारी के आवेदन पर अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर बाद में पुलिस ने केस को बन्द कर दिया। तीसरी घटना 21 अप्रैल 2022 को त्रिकूट पहाड़ के पास पर्यटक महिला का शव पुलिस ने नग्न अवस्था में बरामद किया था। पुलिस ने महिला के सिर पर हमला कर हत्या की आशंका जताई थी। इसे लेकर अज्ञात अपराधिक व्यक्ति पर हत्या का मामला भी दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने शव की पहचान के लिए लोगों से पूछताछ भी की थी, लेकिन घटना के 1 साल बीत जाने के बाद भी पुलिस पर्यटक महिला का शिनाख्त नहीं कर सकी और ना हत्यारे तक पहुँच सकी। अब चौथा मामला बीते 24 अप्रैल 2023 को सामने आया जिसमें मोहनपुर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया गया। उक्त मामले में भी पुलिस अभी अनुसंधान एवं मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। अंत में राज्यपाल को लिखे अपने पत्र में जिलाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड राज्य समेत देवघर जिले में महिला सुरक्षा की दृष्टि से महिला सुरक्षा मापदंड तय करना और उसे कड़ाई से लागू करना बहुत ही आवश्यक है। देवघर जिला प्रशासन, देवघर पुलिस प्रशासन, झारखंड सरकार इस मुद्दे को गंभीर रूप से लें यही आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी माँग करती है।

Related posts

नववर्ष विक्रम संवत 2080 को लेकर तैयारी पूरी, बुधवार को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

hansraj

भाजयुमो ने चलाया जनसंपर्क अभियान, मोदी के 9 साल बेमिसाल के बारे में दी गई जानकारियां

jharkhandnews24

रांची के कई इलाकों में तेज बारिश से गिरे पेड़ , हरमू बाईपास रोड में लगा लंबा जाम

hansraj

आजसू कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया

hansraj

ठेकेदार संघ ने गोपाल सिंह पर मारपीट का लगाया आरोप नगर थाना में दी लिखित सिकायत

hansraj

राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हजारीबाग के बॉक्सर शैलेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने जीता स्वर्ण, गोविंद को मिला कांस्य

jharkhandnews24

Leave a Comment