May 6, 2024
Jharkhand News24
जिला

आजसू कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया

Advertisement

आजसू कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया

बड़कागांव रितेश ठाकुर

Advertisement

बड़कागांव: प्रखंड के आजसू कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आजसू पार्टी के स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में रोशन लाल चौधरी के आवासीय कार्यालय गुरु चट्टी बड़कागांव में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष चंदन सिंह तथा संचालन प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर तापस ने किया। अवसर पर झारखंड आंदोलन के सभी क्रांतिकारी वीर शहीदों को याद किया गया। केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा ने पार्टी की स्थापना दिवस पर विशेष प्रकाश डालें। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन 22 जून 1986 को शहीद निर्मल महतो के सोच पर आजसू पार्टी का गठन किया गया था। मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर महतो ने कहा कि आजसू की गठन आंदोलन के कोख से हुआ है और अलग झारखण्ड आंदोलन में आजसू पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज पूरे झारखण्ड में आजसू पार्टी स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहिद निर्मल महतो के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर किया गया। अवसर पर मुख्य रूप से हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर महतो, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष चंदन सिंह, प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस, ब्रजकिशोर जयसवाल, कमलेश कसेरा, विकास कुमार, दुर्योधन कुमार, मिश्री महतो, राजेश कुमार, ललन सिन्हा, कामेश्वर महतो, हरिनंदन प्रसाद और राहुल कुमार के अलावा दर्जनों आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

चाईबासा में सुनवाई/जनसुनवाई कार्यक्रम एवं मुखियाओं के साथ संवाद का हुआ आयोजन

hansraj

जेजेए पांडू व ऊंटारी रोड प्रखंड के सदस्यों ने संयुक्त रूप से बैठक सह कमिटी गठन कार्यक्रम का किया आयोजन

hansraj

प्रेस क्लब, चौपारण के अध्यक्ष बने शंकर यादव

jharkhandnews24

ऑटो पलटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल ड्राइवर फरार

hansraj

पाकुड़िया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 65 गर्भवती महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

hansraj

चुनाव प्रक्रिया में किए खर्च का विवरण प्रत्याशियों ने विल वाउचर के साथ व्यय पंजी जमा करने में दिखाई अपनी रुचि।

hansraj

Leave a Comment