भाजयुमो ने चलाया जनसंपर्क अभियान, मोदी के 9 साल बेमिसाल के बारे में दी गई जानकारियां
संवाददाता : हजारीबाग
भारतीय जनता युवा मोर्चा हजारीबाग के तत्वावधान में बाईक यात्रा एवं महा जनसंपर्क अभियान के तहत नगर पूर्वी मंडल में जन संपर्क अभियान जिलाध्यक्ष विकास सिन्हा के नेतृत्व में एवं कार्यक्रम प्रभारी भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अधिराज नारायण सिंह जी के अध्यक्षता में चलाया गया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहे पर स्थानीय लोगों के बीच सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बतलाया गया। मौके पर भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष सोनी, जिला उपाध्यक्ष विक्रमादित्य, आतिश सिंह, जिला महामंत्री निशिकांत कुमार, आशीष गुप्ता, जिला मंत्री राजकरण पांडे, जिला मीडिया प्रभारी राहुल केसरी, जिला आईटी सेल प्रभारी शैलेश चंद्रवंशी, पीयूष सिन्हा, खेल एवं कला प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक अशेष सिन्हा, जिला कार्यसमिति सदस्य मेहुल खंडेलवाल, राहुल राय, अमित कुमार, हेमंत सिन्हा, अरविंद कुमार एवं कई कार्यकर्तागण मौजूद रहे।