May 18, 2024
Jharkhand News24
जिला

रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Advertisement

रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

 

Advertisement

संवाददाता : रामगढ़

 

रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटुपालू घाटी में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। बिहार से झारखंड के बीच चलने वाली बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पुलिसकर्मी सहित 3 लोगों की मौत हो गई वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। हादसे में जान गंवाने वाला पुलिसकर्मी रांची में पदस्थापित था। सड़क दुर्घटना की वजह से रांची- रामगढ़ लेन घंटों जाम रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। गंभीर रूप से घायलों को रिम्स भेजा गया है। रामगढ़ की चुटूपालू घाटी दुर्घटना को लेकर काफी संवेदनशील है। यहां की तीखे मोड़ और ढलान वाला रास्ता काफी खतरनाक है। जानकारों का कहना है कि खड़ी चढ़ाई की वजह से अधिकांश दुर्घटनाएं घटती हैं। बताया जाता है कि यह हादसा एक अनियंत्रित ट्रेलर की वजह से हुआ है। रांची से रामगढ़ की ओर आ रहे टेलर का घाटी में ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद वह अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे लेन में घुसा और रांची की तरफ जा रही बस को जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर के बाद बस और ट्रेलर दोनों ही खाई में पलट गए। जानकारी के अनुसार बिहार के बख्तियारपुर से रांची जा रही बस आज सुबह 4 बजे रामगढ़ बस स्टैंड में रुकी। यहां यात्री और ड्राइवर चाय पिए। इसके पास बस रांची के लिए प्रस्थान की। रामगढ़ से रांची जाने के क्रम में घाटी में बस को रांची की ओर से आ रही एक टेलर ने जोरदार धक्का मारा। दुर्घटना सुबह 4:15 बजे की बताई जा रही है। जिससे कि बस में सवार लोगों को गंभीर चोटें लगी। जबकि 3 की भी दुर्घटना में मौत हो गई है। वही बस और ट्रेलर में सवार लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर चोटें लगी है। दुर्घटना के बाद देर से पहुंची टीम ने घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां कई गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार करने के लिए रेफर कर दिया गया है। इस दुर्घटना में बच्चा रितेश कुमार, बस ड्राइवर तुषण प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, सनोज राम, सुशील कुमार, प्रमोद कुमार, तरुण कुमार, रेनू कुमारी सहित अन्य है। मृत लोगो में पुलिसकर्मी, बस का खलासी अमित कुमार , बिरेंद्र सिंह सहित अन्य है।

Related posts

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की बैठक आयोजित

jharkhandnews24

संविधान को रौंदकर सत्ता हथियाने की दास्तान है आपातकाल : भाजपा

jharkhandnews24

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

jharkhandnews24

गीत नाट्य कार्ययोजना के तहत किया जा रहा है जन जागरूकता कार्यक्रम, प्रमंडलवासियों को दी जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी

jharkhandnews24

ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के मजदूरों की जल्द होगी वतन वापसी

jharkhandnews24

नगर निगम द्वारा बनाए गए शिवपुरी वैलनेस सेन्टर का किया गया उद्घाटन

jharkhandnews24

Leave a Comment