April 26, 2024
Jharkhand News24
देश शख्सियत

मुख्यमंत्री केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी

Advertisement

 मुख्यमंत्री केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी

NEW DELHI

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने बताया कि धमकी भरा कॉल देर रात 12 बजकर 55 मिनट पर आया था। पुलिस ने कहा कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, क्योंकि वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है। आरोपी का नाम जय प्रकाश बताया गया है। आरोपी की उम्र 38 साल है।

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपी ने सोमवार देर रात 12:55 बजे पीसीआर कॉल की और अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी। कॉल के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में आई और इसकी जांच की। इसके कुछ देर बाद ही उसे पकड़ लिया गया। हालांकि, आरोपी का इलाज दिल्ली के गुलाबी बाग में चल रहा है। यह देख पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया।

वहीं, बीजेपी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार को शुक्रवार को एक पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने कहा कि अश्लील और अपशब्दों में लिखा गया पत्र किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजा गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चिट्ठी में बीजेपी विधायक से शांत रहने और ज्यादा न बोलने को कहा गया है। ऐसा न करने पर उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।

Related posts

पिछले 9 वर्षों में भारतीय गांवों में बनी सड़कें पृथ्वी और चंद्रमा के बीच दूरी कर सकती तय – पीएम मोदी

jharkhandnews24

द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना देश और झारखंड के आदिवासी समाज के लिए सम्मान का बात है- विनीता उरांव

hansraj

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं की शिक्षा पर दिया जोर, कहा- अर्थव्यवस्था में वह दे सकती हैं बड़ा योगदान

jharkhandnews24

5 साल और मिलेगा फ्री राशन, 80 करोड़ गरीबों को होगा फायदा- पीएम मोदी

jharkhandnews24

कमांडो डिफेंस अकादमी से करें सेना भर्ती की बेहतर तैयारी- निदेशक रोहित

hansraj

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

jharkhandnews24

Leave a Comment