अखिल भारतीय धोबी महासंघ ने मनाई बाबा संत गाडगे महाराज का 147वीं जयंती
संवाददाता : बरही
गुरुवार को अब्दुल कलाम पार्क बरही में अखिल भारतीय धोबी महासंघ प्रखण्ड इकाई बरही के पदाधिकारी व सदस्यों ने बाबा संत गाडगे महाराज का 147वां जयंती मनाया। सबसे पहले उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका जन्मदिवस मनाया गया। अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रखण्ड अध्यक्ष राम प्रसाद राम ने कहा कि संत गाडगे की कुर्बानियों को धोबी समाज कभी भुला नही सकता। उन्होंने कहा कि हमें संगठित होकर संत गाडगे बाबा के विचारों पर चलना चाहिए। प्रखण्ड सचिव नागेश्वर कुमार रजक ने कहा कि संत गाडगे सदाचार, नम्रता, त्याग व कर्मयोग की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने आजीवन समाज के शोषित वंचित तथा अन्याय अत्याचार से पीड़ित दीन-हीनों की आवाज उठाई। मौके पर अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रखण्ड अध्यक्ष राम प्रसाद राम, प्रखण्ड सचिव नागेश्वर कुमार रजक, जगदीश रजक, मंटू रजक, सुरेश रजक, लिलो रजक, राजेंद्र रजक, तिलक रजक, गणेश रजक, श्रवण रजक, सोनू रजक, चन्दन रजक, जितेन्द्र रजक, भरत रजक, पंकज रजक समेत अन्य लोग मौजूद थे।