प्रखंड के दर्जनों पंचायत समिति सदस्यों के साथ सद्भावना विकास मंच ने जवाहर घाट में की बैठक, वनभोज का उठाया आनंद
सभी पंचायत समिति सदस्य सद्भावना विकास मंच के बने अपने पंचायत के अध्यक्ष, माला पहनाकर किया उनका स्वागत
निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मान, सम्मान और स्वभिमान के साथ सद्भावना विकास मंच नही करेगा समझौता : राज सिंह चौहान
संवाददाता : बरही
पुलिस मित्र सद्भावना विकास मंच बरही प्रखंड के दर्जनों पंचायत समिति सदस्यों के साथ जवाहर घाट में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राजसिंह चौहान एवं संचालन सचिव कुंदन कुमार ने किया। बैठक के दौरान सद्भावना विकास मंच के पदाधिकारियों, सदस्यों एव पंचायत समिति सदस्यों ने वनभोज का आनंद लिया। इस दौरान सद्भावना विकास मंच अध्यक्ष राजसिंह चौहान ने सभी पंचायत समिति सदस्यों व उनके प्रतिनिधियों को माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बरही में राजनीतिक प्रतिबद्धता व मजबूती देखने को नहीं मिल पा रहा है। प्रखंड व अंचल में पंचायत समिति सदस्यों को दरकिनार किया जा रहा हैं। जनता ने अपना मत देकर उन्हें जनप्रतिनिधि बनाने का काम किया है, जनता उनसे उम्मीद रखती है कि उन्हें मत देकर निर्वाचित की है। जनप्रतिनिधि की बातों को नजर अंदाज करके प्रखंड सह अंचल कार्यालय नही चल सकता हैं, उनके मान सम्मान और स्वाभिमान को लेकर वह सदैव खड़े रहेंगे। उनके मान सम्मान को उन्हें दिलाने के लिए वह काम करेंगे। सदभावना विकास मंच लोगों को मान सम्मान देने का काम करता है, निश्चल होकर सामाजिक कार्यकर्ता बनकर आमलोगों की सेवा करना है और उन्हें जनता की सेवा कर सद्भावना विकास मंच के उद्देश्यों को जनजन तक पहुंचाने का काम करेंगे। बैठक में सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान, सचिव कुंदन कुमार, कोषाध्यक्ष आज़ाद हुसैन, कोल्हुआ कला पंचायत समिति सदस्य प्रभु यादव, बरही पूर्वी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि किशोरी सिंह, बरसोत पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुजीत कुमार, डपको पंचायत समिति सदस्य बिहारी यादव, मलकोको पंचायत समिति सदस्य रोहित यादव व सहदेव प्रसाद, कोनरा पंचायत समिति सदस्य मो यूसुफ, बरही पक्षिमी पंचायत समिति सदस्य जित्तू ठाकुर, भंडारों पंचायत समिति सदस्य इल्यास खान, केदारूत पंचायत समिति सदस्य विकास सिंह, दुलमहा पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र गिरी व मनोज यादव सद्भावना विकास मंच के उप सचिव आजाद हुसैन, संगठन मंत्री प्रदुमन सिंह, उप सचिव मनोज कुशवाहा, सक्रिय सदस्य अनिल कुमार, तौहीद अली, सदस्य उपेंद्र कुमार, पिंटू यादव, दिनेश चंद्रवंशी, मीडिया प्रभारी अनुज यादव समेत कई लोग उपस्थित रहे।