May 2, 2024
Jharkhand News24
जिला

बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ता रांची धर्म सभा में हुऐ शामिल

Advertisement

बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ता रांची धर्म सभा में हुऐ शामिल

बजरंग दल के युवा साथियों का हौसला अफजाई करने के लिए सांसद जयंत सिन्हा, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल एवं युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा हुए शामिल

संवाददाता : हजारीबाग

जिले से बजरंग दल के हजारों हजार कार्यकर्ता विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल झारखंड प्रांत के द्वारा रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित धर्म सभा में सम्मिलित हुए। बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ता हजारीबाग शहर के गांधी मैदान से एकत्रित होकर रांची के लिए रवाना हुए। जिसे पूर्व गांधी मैदान में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अरविंद मेहता ने किया वही बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा का नेतृत्व जिला संयोजक प्रशांत सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हर्ष अजमेरा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा के सांसद जयंत सिन्हा रहे वही विशिष्ट अतिथि मांडू विधायक जय प्रकाश पटेल, संघ के क्षेत्रीय सह शारीरिक प्रमुख त्रिवेणी साहू भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयंत सिन्हा ने कहा अयोध्या के तर्ज पर हजारीबाग में भी राम मंदिर का निर्माण कटकमदाग की धरती पर होगा। हजारीबाग में बजरंग दल का कार्य का प्रशंसा किया। वही बजरंग दल के युवाओं में जोश भरते हुए बजरंग दल के जिला संयोजक ने कहा यह सभी हिंदुत्व की है और आज इतिहास रचने का दिन है। हिंदुत्व का इस देश का पुरुषार्थ है बजरंग दल। इसीलिए देश का बल बजरंग दल है, अयोध्या में बन रहे प्रभु श्री रामचंद्र जी का मंदिर महज मंदिर नहीं अपितु राष्ट्र की आत्मा का निर्माण हो रहा है।और आगे भी राष्ट्र धर्म के लिए जरुरत पड़ी तो बजरंग दल के कार्यकर्ता सदैव अपनी प्राण निछावर करने के तत्पर रहेंगे।

Advertisement

वही विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अरविंद मेहता ने बताया की हजारीबाग जिला में संगठन का विस्तार बहुत ही गति से हुआ है। और आगे भी सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य करती रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की शुभकामनाएं दी। शौर्य जागरण यात्रा में मुख्यरूप से उपस्थित रहे सांसद जयंत सिन्हा, मांडू विधायक जय प्रकाश पटेल, युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा, अरविंद मेहता, प्रशांत सिंह, नरेंद्र प्रजापति, अमरदीप यादव, रमेश ठाकुर, जय सोनी, उमेश गुप्ता, गुरुदेव गुप्ता, मुकेश मालाकार इत्यादि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related posts

बुजुर्ग से उठक-बैठक कराना पड़ा महंगा, मामले में दो वनरक्षी को किया गया नलंबित

jharkhandnews24

मजदूर दिवस के अवसर पर बालश्रम को अविलंब बंद करने को लेकर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

hansraj

मजदूरी करने जा रहे झारखंड के तीन युवक गंभीर रूप से हुए घायल,

jharkhandnews24

बरडीहा प्रखंड से सुनिता देवी प्रमुख व सकेन्द्र पासवान उप प्रमुख निर्वाचित हुए

hansraj

विधायक, बंधाया ढांढस

hansraj

जल संरक्षण को लेकर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने की पेंटिंग, सीमित संसाधनों के सही प्रयोग का दिया संदेश

jharkhandnews24

Leave a Comment