Advertisement
विधायक, बंधाया ढांढस
संवाददाता : बरही
Advertisement
बरही प्रखंड अंतर्गत करसो निवासी श्याम सिंह के छोटे भाई 35 वर्षीय संदीप सिंह का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। खबर सुनते ही असामयिक मृत्यु के गमगीन परिवारोंं से मिलने पूर्व विधायक मनोज यादव मृतक के आवास करसो पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवारो को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में समाज उनके साथ है। पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि विगत 11 अक्टूबर को जमशेदपुर में सडक दुर्घटना में संदीप सिंह की मौत हो गई थी। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में विवेक एवं धैर्य बनाकर बच्चों का पालन पोषण करे। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए।