WhatsApp Group
Join Now
मंडल समिति जमशेदपुर की 40वीं वार्षिक आम सभा सम्पन्न, 22 नवंबर को रक्तदान शिविर
Contents
मंडल समिति जमशेदपुर की 40वीं वार्षिक आम सभा सम्पन्न, 22 नवंबर को रक्तदान शिविर जमशेदपुर प्रखंड स्थित मंडल समिति, परसुडीह का 40 वां वार्षिक साधारण सभा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।सभा में पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, साथ ही सर्वसम्मति से आगामी 22 नवंबर को रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्य निखिल मंडल को अखिल भारतीय शैक्षिक संघ का सचिव निर्वाचित होने पर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट संगीत प्रस्तुति देने वाले आमंत्रित कलाकारों, छात्र-छात्राओं तथा योग एवं नृत्य प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 70 मेधावी छात्र-छात्राओं और चित्रांकन एवं लेख प्रतियोगिता के विजेताओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दिवाकर मंडल, सचिव हरमोहन मंडल, उपाध्यक्ष धनपति मंडल, लक्ष्मी चरण मंडल, हरिपद मंडल, संयुक्त सचिव दिलीप मंडल, श्यामल मंडल, बारिन मंडल, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल, कार्यकारिणी सदस्य निखिल मंडल, हिमांशु शेखर मंडल, आशुतोष मंडल, बलराम मंडल, स्वराज मंडल, आशीष कुमार मंडल, उज्वल कुमार मंडल, अंजन मंडल, सलिल मंडल, बिप्लब मंडल, भवतारण मंडल , कृष्ण पदों मंडल आदि सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
