WhatsApp Group
Join Now
नूतनडीह में स्वच्छ भारत मिशन की कुछ लोगों ने धज्जियां उड़ाई ,ग्रामीणों ने मुखिया एवं ग्राम प्रधान को सूचित करने के साथ वरीय पदाधिकारी को करेंगे शिकायत
Contents
नूतनडीह में स्वच्छ भारत मिशन की कुछ लोगों ने धज्जियां उड़ाई ,ग्रामीणों ने मुखिया एवं ग्राम प्रधान को सूचित करने के साथ वरीय पदाधिकारी को करेंगे शिकायतपोटका प्रखण्ड अंतर्गत धीरोल गाँव के टोला नूतनडीह में स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ाते हुए कचरे को बीच सड़क में फेंका गया जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।ग्रामीणों ने कहा कि कुछ लोग गड्ढे से कचरे को उठाकर सड़क पर फेंका जा रहा था जिसको मना करने के बाद भी वो लगातार कचरे को फेंकते रहे और पूरे सड़क को बुरी तरह गंदगी से भर दिया ।ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान एवं मुखिया को किए ।ग्रामीणों के ओर से बैठक कर इसकी शिकायत स्वच्छता विभाग,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पोटका एवं पोटका थाना में करने का निर्णय लिया।
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
