Ad image

बरका कला में टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में खुटरा की टीम ने दर्ज की जीत

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरका कला में टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में खुटरा की टीम ने दर्ज की जीत

ईचाक :

प्रखंड के बरका कला पंचायत में टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य (पूर्वी) रेणु देवी एवं पंचायत के मुखिया सिकंदर राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन फीयरलेस फाइटर बरका कला की ओर से किया जा रहा है। वहीं, मुखिया सिकंदर राम ने संरक्षक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खेल से युवाओं का होता है शारीरिक और मानसिक विकास: रेणु देवी उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य रेणु देवी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे अनुशासन, टीम भावना, सहयोग, धैर्य और नेतृत्व जैसे गुणों का विकास होता है।

उन्होंने कहा कि क्रिकेट केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल में जीत और हार लगी रहती है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है खेल भावना के साथ खेलना और अपने प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करना। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।
मुखिया सिकंदर राम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी पूरे उत्साह, ईमानदारी और अनुशासन के साथ खेलें। निर्णायकों के निर्णय का सम्मान करें और मैदान में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलें, सीखें और आगे बढ़ें।
उद्घाटन मैच में खुटरा की टीम ने मारी बाजी

चैंपियनशिप का उद्घाटन मैच बरका कला और खुटरा की टीम के बीच खेला गया। मुकाबले में खुटरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और स्थानीय दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 17 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा। मौक़े पर कार्यक्रम में समाजसेवी बसंत मेहता, संतोष मेहता, शंकर महतो, महादेव राणा, विष्णु यादव, अंजू देवी, बबीता देवी, वार्ड सदस्य रोहित यादव, उपेंद्र कुमार एवं बीरेंद्र मेहता सहित सैकड़ों दर्शक और खिलाड़ी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक रत्नेश कुमार राणा ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *