WhatsApp Group
Join Now
बंदरों के आतंक से लोग परेशान, दो लोग जख्मी, दो दर्जन लोगों को कर चुका है जख्मी
झारखण्ड न्यूज24
बरकट्ठा
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बंडासिंघा में बंदर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की शाम को बंदर के हमले में ग्राम बंडासिंघा निवासी लीलावती देवी 50 वर्ष पति शंकर साव तथा आशा देवी 50 वर्ष पति प्रकाश मोदी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया। जानकारी हो कि दो दिन पहले भी बंदरों ने आधा दर्जन लोग को जख्मी कर दिया था। जबकि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बंदरों ने अबतक दो दर्जन से अधिक लोगों को जख्मी कर चुका है।
