Ad image

राज्य स्तरीय खेलो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सलोनी कुमारी को सम्मानित किया गया

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

राज्य स्तरीय खेलो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सलोनी कुमारी को सम्मानित किया गया

बरकट्ठा। 

राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में उत्क्रमित कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय बेलकप्पी के वर्ग नवम की छात्रा सलोनी कुमारी ने हैमर थ्रो प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सलोनी कुमारी के जिला में बेहतर परफॉर्मेंस के कारण हजारीबाग जिला से राज्यस्तर के लिए चयन किया गया था। जबकि विद्यालय के दूसरे छात्र सोनू तिवारी स्लो रेस प्रतियोगिता में छठा स्थान हासिल किया। झारखंड के सभी जिलों से प्रतिभागी भाग लेने के लिए आए हुए थे उन सब का मुकाबला करते हुए बरकट्ठा के दो बच्चों ने अपने परफॉर्मेंस के दम पर बरकट्ठा प्रखंड का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यालय के तरफ से दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक संजय कुमार दास ने बताया की खेल में बेहतर प्रदर्शन का श्रेय खेल शिक्षक हरिकांत पांडेय और पूरे विद्यालय परिवार को जाता है जिनके अगुवाई में बच्चे बेहतर परफॉर्मेंस कर रहे हैं। विद्यालय के शिक्षक राकेश प्रसाद, संजय कुमार, गुलाम कौशर, छत्रु प्रसाद, अवधेश यादव, ब्रह्मदेव कुमार, मुकेश पांडेय, मुकेश कुमार, ईश्वर कुमार, आकांक्षा चौबे, रेखा कुमारी बर्नवाल, ममता कुमारी ने बच्चों कि उज्जवल भविष्य की कामना किया।

Share This Article
Leave a Comment