Ad image

चार साल से फरार आरोपी प्रेम मेहता गिरफ्तार

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

चार साल से फरार आरोपी प्रेम मेहता गिरफ्तार

हजारीबाग

कोर्रा थाना कांड संख्या 286/22 में नामजद अभियुक्त प्रेम मेहता, पिता लखन मेहता, ग्राम नगवां को पुलिस ने चार वर्षों बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर 16 दिसंबर 2025 को की गई कार्रवाई में प्रेम मेहता को धर दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोर्रा थाना पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और कानून से बचने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment