Ad image

डुमरौन के पैक्स मे 15 दिसम्बर के बाद धान अधिप्राप्ति की कार्य होंगी शुभारम्भ

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

डुमरौन के पैक्स मे 15 दिसम्बर के बाद धान अधिप्राप्ति की कार्य होंगी शुभारम्भ

इचाक
रंजीत शर्मा

प्रखंड के डुमरौन पैक्स में धान अधिप्राप्ति का कार्य 15 दिसंबर से शुरू हो प्रारम्भ जायेगा। प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी आनंद तिर्की ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार के आदेशानुसार निर्धारित दरों पर किसानों से धान खरीदा जायेगा। पदाधिकारी के अनुसार प्रखंड के डुमरौन, हदारी, देवकुली, अलॉजा कला, बरियठ समेत सभी पैक्सों में धान की खरीददारी 15 दिसंबर के बाद प्रारंभ होगी। इसका उद्देश्य किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचने से बचना है। सरकार ने सभी धान के लिए 2450/- रुपए प्रति क्विंटल की दर से निर्धारित की है। सभी किसान अपना पंजीकरण कराकर इन पैक्सों में धान बेच सकते हैं। तिर्की ने बताया कि प्रखंड के सभी पैक्सों को नियमावली धान की खरीददारी करनी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि धान की खरीददारी पूरी पारदर्शिता के साथ की जायेगी और वे स्वयं इसकी लगातार निगरानी करते रहेंगे। डुमरौन पैक्स संचालक प्रबिल प्रसाद मेहता ने सभी किसानो को 15 दिसंबर के बाद पंजीकरण कर धान विक्रय करने का अपील किया.

Share This Article
2 Comments